crime
Trending
गढ़चिरौली में नक्सली हमले में सिपाही घायल
महाराष्ट्र के नक्सल बहुल गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ इलाके में मंगलवार को सी-60 कमांडो और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के नक्सल बहुल गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ इलाके में मंगलवार को सी-60 कमांडो और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि मंगलवार सुबह गढ़चिरौली पुलिस के सी-60 कमांडो की एक टीम इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी, तभी धोंदराज गांव के पास जंगल में छिपे वामपंथी उग्रवादी समूह के कुछ लोगों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। इस गोलीबारी की चपेट में आकर एक सिपाही घायल हो गया।
घायल पुलिसकर्मी को गढ़चिरौली के एक सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में हेलिकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है।




