राजनीतिराज्य
Trending

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कोमल जंघेल से लगभग 5 हजार मतों से आगे चल रही हैं।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना के पांचवें दौर के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कोमल जंघेल से लगभग 5 हजार मतों से आगे चल रही हैं।
सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच यहां सुबह मतगणना प्रारंभ हुयी। शुरूआत में डाकमतपत्रों की गिनती हुयी। सुबह दस बजे के बाद तक पांच दौर की मतगणना हो चुकी थी और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है।
खैरागढ़ में विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण उपचुनाव की नौबत आयी है। उनका कुछ समय पहले हृदयाघात के कारण निधन हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button