Uncategorized
Trending
खेत में पानी छोड़ने का आरोप थाने पर की शिकायत
गांव मतनावली निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस के ही पिता पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कांंधला (सिद्धार्थ भारद्वाज)। क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस के ही पिता पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव मनावरली निवासी गुलाब सिंह ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर गेहूं की कटाई कर रहा था तभी पड़ोस के ही रमेश ने उसके गेहूं में पानी तोड़ दिया जिससे उसकी फसल बर्बाद हो गई विरोध करने पर आरोपी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दूसरी और थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी महिला मुर्शीदा ने पड़ोस के ही कई लोगों पर रजिंशन घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

