Uncategorized
Trending

खतौली में गरजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,बोले विकास के साथ साथ गुंडे का हुआ सफाया

विक्रम सैनी चोरी,बलात्कार या हत्या के मामले में नही गया जेल, बल्कि बहन बेटियों की व कवाल में मारे गए दो युवकों के लिए संघर्ष में काटी जेल

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। खतौली उपचुनाव के चलते आज खतौली के बडसू में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राजकुमारी पत्नी विक्रम सैनी के प्रचार प्रसार में पहुंचे मुख्य अथिति के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए दंगे के दंश झेल रहे बड़ी संख्या में निर्दोष लोगो के ऊपर बोलते हुए पूर्व के समाजवादी सरकार के ऊपर तंज कसे और उनके शासन काल में फैली गुंडीयता पर कहा की सपा सरकार में बहन बेटी नही थी सुरक्षित , व्यापारियों के साथ होती थी आए दिन घटना, भाजपा सरकार ने गुंडों को उनके सही स्थान पर भेजने का काम करते हुए हर वर्ग के व्यक्ति को दिया सम्मान सुरक्षा। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में नही लगता अब किसी भी वर्ग के व्यक्तियों ,व्यापारियों को डर। ग्राम तिसंग में होने वाली विशाल जनसभा में मंत्री कपिल देव ने दलितों से किया तिसंग पहुँचने का आह्वान। खतौली विधान उपचुनाव में दलितों को रूझाने के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं दलित सम्मेलन का आयोजन कल ( आज ) करने जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण रहेंगे। बसपा के प्रत्याशी न होने से खतौली चुनाव में दलितों क़ी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। दलित वोट साधने के लिए संगठन ने मंत्री कपिल देव को कमान सौंपी हैं। मंत्री कपिल देव अपने साथ अनुसूचित वर्ग के पूर्व सांसद यशवंत सिंह, विधायक देवेंद्र निम, प्रमोद उठवाल, जगपाल हरौडा, क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर पुरूषोतम, ज़िलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ, ज़िलामहामंत्री रोहिल वाल्मीकि, यशवीर सिंह आदि को लेकर दलितों के ग्रामो का दौरा कर रहे हैं तथा पार्टी के लिए वोट माँग रहे है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि डॉ० भीमराव अम्बेडकर के पद चिन्हों पर चलते हुए मोदी व योगी अंतोदय के पथ पर विकास कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार करोड़ों घरों में मुफ्त राशन, अनुसूचित जाति की महिलाओं को रोजगार, करोड़ों छात्रों को मुफ्त कोचिग देने का काम कर रही है। शौचालय के साथ हर गांव पंचायत में सामूहिक शौचालय बनाए हैं। अब तक किसी भी सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए नहीं सोचा है। सभी ने झूठे वादे कर हमारे वोटों को ठगा है।
जितना भाजपा की सरकार ने दलितों के बारे में सोचा है और उनके लिए कार्य किए है उतने कार्य किसी सरकार में नही हुए है।
मंत्री कपिल देव ने कल विधानसभा खतौली के ग्राम तिसंग में आयोजित सम्मेलन में क्षेत्रवासियो से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आह्वान किया है। वही विशाल जनसभा में मंच पर उपस्थित बड़ी संख्या में नेताओ ने अपनी अपनी बात रखते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमति राजकुमारी के लिए आने वाली पांच तारिक को चमत्कार को नमस्कार करने की बात कहते हुए भारी मतदान करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button