मुजफ्फरनगर
खतौली गंग नहर डुबे हाफिज अहसान का नही लगा सुराग
अपनी ननिहाल खतौली थाना क्षेत्र के गांव भैसी में ईद मनाने के लिए गये बहसूमा नगर के मोहल्ला मंगलबाजार निवासी हाफिज अहसान मलिक उम्र 22 पुत्र नवाब दुधिया का खतौली गंग नहर में 19 जुन की दोपहर नहाने समय पानी में समा गया था।

बहसूमा। अपनी ननिहाल खतौली थाना क्षेत्र के गांव भैसी में ईद मनाने के लिए गये बहसूमा नगर के मोहल्ला मंगलबाजार निवासी हाफिज अहसान मलिक उम्र 22 पुत्र नवाब दुधिया का खतौली गंग नहर में 19 जुन की दोपहर नहाने समय पानी में समा गया था।

जिसमें उसके साथी ने फोन कर घटना की जानकारी स्वजन को दी। स्वजन व आसपास के लोग बहसूमा से खतौली गंग नहर की और दौड लिए।

जिसकी तलाश में जुट गए। लेकिन 24 घण्टे होने के बाद भी अहसान का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस व गोताखोरो की मदद से उसकी तलाश कर रहे हैं।
लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गंग नहर में गोताखोर व स्वजन तथा नागरिक मौके पर तलाश कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
सूचना एसडीएम व सीओ खतौली भी मौके पर पहुंचे है। डूबे अहसान की तलाश जारी है।



