Uncategorized
क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक
पुरकाजी। क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक पसरा है। लगातार चोरियों से पशुपालकों के चेहरों पर चिंता की लकीरें है।नूरनगर निवासी ऊधम सिंह घर में बाहरी छोर पर सोया था। पीड़ित ने बताया कि उसका मकान गांव के बाहरी छोर पर है। शुक्रवार रात करीब दो बजे आंख खुली तो देखा की पचास हज़ार की क़ीमत का भैंसा चोरी हो चुका था। पीड़ित ने साथियों संग भैंसे की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया कि उत्तराखंड के हरचंदपुर से भैंसे को पिकअप में लादकर ले ज़ाया गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताते चलें कि इससे पहले हरेटी व सुवाहेडी से भी पशु चोरी हो चुके हैं।


