Uncategorized
Trending

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के प्रांगण में दिव्यांगजन हेतु किया गया विशेष रोजगार मेले का आयोजन

मेरठ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मेरठ के प्रांगण में आज दिव्यांगजन हेतु विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में Synergy Consultants कम्पनी देहरादून, यूनीलीवर इण्डिया लि0 हमीरपुर एवं एटा इकाइयों द्वारा असिस्टेन्ट टेक्नीकल ट्रेनी पद हेतु साक्षात्कार लिया गया।

रोजगार मेले में उपस्थित दिव्यांगजन अभ्यर्थियों की शशि भूषण उपाध्याय, सहायक निदेशक, सचिन चौधरी रोजगार मेला प्रभारी, जिला सेवा योजन अधिकारी, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ, द्वारा कैरियर मार्गदर्शन दिया गया। युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया गया कि वह सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाओं का लाभ उठायें। प्रतिभागी अभ्यर्थियों को अवगत कराया गया कि वे सफलता के लिए सतत् प्रयास करते रहें। कैरियर यात्रा की शुरूआत पहले कदम से ही होती है तथा निजी क्षेत्र मेे रोजगार के उभरते अवसर, वर्तमान में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, साक्षात्कार की तैयारी तथा कार्यस्थल पर मनोवृत्ति के विषय में काउन्सिलिंग की गयी।

जय भगवान ने भी अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग की साथ ही साथ कम्पनी के एच0आर0 विनोद कुमार ने अपनी कम्पनी की रिक्तियों एवं प्रोडक्ट से सम्बन्धित विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में आई0 आई0 एम0 टी0 विश्वविद्यालय से राजेश उपाध्याय ने भी अपनी रिक्तियों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। साक्षात्कार के उपरान्त 02 कम्पनियों द्वारा 160 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कर कुल-66 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। चयन में Synergy Consultants कम्पनी ने न्यूनतम वेतन रू 15000-20000/ आई0आई0एम0टी0 विश्वविद्यालय ने न्यूनतम वेतन रू 10000-15000/ अलग-अलग शैक्षिक योग्यताओं के लिए ऑफर किया गया। रोजगार मेले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के जयपाल सिंह, ईश्वर सिंह, राजीव कुमार, ओमदत्त, ऋषिपाल सिंह, इन्शाद अली, विजय प्रताप , मोहन कुमार, आदि कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button