uttar pradesh

कौशांबी में दिल दहला देने वाला मामला: 15 साल की लड़की को एक महीने में 6 बार सांप ने काटा, दहशत में परिवार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सिराथू तहसील के भैंसहापर गांव की 15 वर्षीय लड़की रिया मौर्य के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई है। जहां उसे बस एक ही महीने में 6 बार सांप ने काट लिया। यह खबर पूरे गांव में चिंता और दहशत का कारण बन गई है।

घातक सांप ने कई बार किया हमला
पिता राजेंद्र मौर्य के अनुसार, 22 जुलाई 2025 को खेत में काम करते समय पहली बार रिया को सांप ने काट लिया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद ठीक हो गई थी। लेकिन राहत ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। 13 अगस्त को फिर से काटा गया, हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया। परिजन पीड़िता को निजी अस्पताल ले गए।

चरम पर पहुंचे हालात – केवल 4 दिनों में 4 बार काटा गया
27 से 30 अगस्त के बीच, सांप ने रिया को चार बार काटा। कभी नहाते समय, कभी घरेलू काम करते वक्त। इलाज में परिवार की सारी जमा पूंजी खत्म हो चुकी है। मजबूरी में वे अब झाड़-फूंक और तांत्रिकों के सहारे हैं। रिया बताती है कि सांप बहुत बड़ा, गहरे काले रंग का और हरी धारियों वाला था। काटे जाने के करीब एक घंटे बाद बेहोश हो जाती है,और होश आने पर अस्पताल या तांत्रिक के पास अपने आप को पाती है।

परिवार पर हल्का नहीं बोझ, पलायन की रहे हैं सोच
लगातार इन खतरनाक घटनाओं से परेशान रिया के छोटे भाई-बहन ननिहाल चले गए हैं। पूरा परिवार झोपड़ीनुमा घर में रह रहा है और अब पलायन की सोचने लगा है।

स्वास्थ्य केंद्र ने जताया डर, डॉक्टर भी हैरान
सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर अखिलेश सिंह ने पुष्टि की कि रिया को 3 बार अस्पताल लाया गया था। हर बार उसके पैरों में स्नेक बाइट के निशान मिले और एंटीवेनम भी दिया गया। दो बार जिला अस्पताल रेफर भी किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि एक ही बच्ची को लगातार सांप का काटना बहुत ही हैरान करने वाला मामला है।

प्रशासन और वन विभाग खामोश — ग्रामीणों में बहुत गुस्सा
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग ने सांप पकड़ने की कोशिश नहीं की और प्रशासन ने भी परिवार की कोई मदद नहीं की। अब यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुका है। सवाल उठता है कि प्रशासन और वन विभाग कब जागेंगे और पीड़ित परिवार को इस डर और संकट से कैसे बचाएंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button