
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के कन्या डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, कोरोना वैक्सीन जीवन का सुरक्षा चक्र है। इसे सभी को अवश्य लगवाना चाहिए। स्मरणीय है आज बागपत सीएचसी प्रभारी डॉक्टर विभाष राजपूत जी के मार्गदर्शन में श्रीमती रीता एएनएम एवं श्रीमती प्रभा ने 180 छात्र छात्राओं को वैक्सीन की पहली दूसरी डोज लगाई। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने सहयोग किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंकज गुप्ता ने बताया कि आज 12 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज एवं डीएवी इंटर कॉलेज के 180 छात्र छात्राओं को कोविड-19 की डोज लगाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू कौशिक, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मूलचंद जी, श्रीमती मिथलेश, अशोक यादव, सचिन, रामकिशोर, प्रेमवती आदि का सहयोग रहा।
विश्व बंधु शास्त्री




