Uncategorized
Trending

कॉलेज से लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़

नगर में चर्च रोड पर कॉलेज से लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। पी‌ड़िता पक्ष ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सरधना। नगर में चर्च रोड पर कॉलेज से लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। पी‌ड़िता पक्ष ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटना आए दिन हो रही हैं जिसके बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह नगर के चर्च रोड पर एक छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। तभी प्राथमिक विद्यालय के पास एक युवक ने यवुती पर अभद्र टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ की। जिसके पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। वहीं, परिजनों ने पीड़िता को साथ लेकर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिक विधालय के निकट आरोपी आजम पुत्र रियाजुद्दीन के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button