delhi
Trending

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार, हाथ-पैर भी हिलाए…भतीजे कुशल ने दी हेल्थ अपडेट

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के चलते 10 अगस्त को AIIMS में भर्ती कराया गया था  जहां उनकी हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन इस बीच राहत की खबर है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी डाॅक्टरों ने दी

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के चलते 10 अगस्त को AIIMS में भर्ती कराया गया था  जहां उनकी हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन इस बीच राहत की खबर है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी डाॅक्टरों ने दी।

इससे पहले राजू श्रीवास्तव की एमआरआई रिपोर्ट में बताया गया था कि उनके सिर की कोई नस दबी हुई है जिस वजह से उन्हें अब तक होश नहीं आय़ा है और इसे ठीक होने में करीब 10 दिन लग सकते है। वहीं, हाल ही में उनके भतीजे कुशल श्रीवास्तव ने बताया था कि, राजू जी की हालत धीरे-धीरे और बेहतर हो रही है। डॉक्टर भी कह रहे है कि वो पॉजिटिव रिस्पांस दिखा रहे है।  राजू जी ने हाथ-पैर हिलाए जिसकी जानकारी डॉक्टरों ने हमें दी है।

बता दें कि बीते 10 अगस्त के दिन कॉमेडियन को जिम के अंदर ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। हालांकि, अब वह रिकवर कर रहे हैं और वहीं फैंस भी उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button