Entertainment

कैंसर से लड़ रही दीपिका कक्कड़ की कुछ ही देर में होने जा रही है बड़ी सर्जरी, पति शोएब ने की ये अपील

टीवी शो  ‘ससुराल सिमर का’ से घर- घर पहचान बनाने वाली  एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है। वह कैंसर से जंग लड़ रही हैं, आज उनके लिए काफी अहम  दिन है। कुछ ही देर में दीपिका की सर्जरी होने जा रही है, जिसे लेकर उनका पति शोएब इब्राहिम बेहद चिंता में है। पिछले हफ्ते बुखार होने के चलते  सर्जरी को पोस्टपोन कर दिया गया था। अब इस मश्किल वक्त में फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।

PunjabKesari
एक्ट्रेस को हाल हीमें स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला था जिसके बाद वह और उनका परिवार बुरी तरह से टूट गया।  एक भावुक नोट में, शोएब ने फैंस को दीपिका की सर्जरी को लेकर अपडेट दिया।  उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘यह एक लंबी सर्जरी होने वाली है। उसे आप सभी की प्रार्थनाओं और ताकत की सबसे ज्यादा जरूरत है। कृपया उसे अपनी दुआओं में रखें।’

शोएब ने पहले बताया था कि डॉक्टरों ने कई मेडिकल टेस्ट के दौरान दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया था, जो शुरू में पेट दर्द और फ्लू के लक्षणों के कारण हुआ था। उन्होंने बताया कि दीपिका साहस और विश्वास के साथ एक बड़ी सर्जरी का सामना करने की तैयारी कर रही हैं। कुछ दिन पहले एक्टर ने रोते हुए जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी को लिवर में एक ट्यूमर था, जो अब कैंसर का रूप ले चुका है।

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी अपने पोस्ट में लिखा था-  ‘ये पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी मुश्किलों से भरे थे। अपने पेट दर्द के लिए अस्पताल जाने के बाद ये पता लगने से लेकर की मेरे लिवर में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर और अब ये पता चला है कि ये ट्यूमर सेकंड स्टेज मेलिग्नेंट (कैंसरस) है। अब हमारी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त है, जो हमने अब तक देखा है और एक्सपीरियंस किया है.’ । फिलहाल उनके चाहने वाले उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button