कैंटर ड्राइवर की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
मवाना के मेरठ रोड पर स्थित एक आम के बाग के समीप कैंटर गाड़ी के केबिन में चालक की सदी गली लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया

मवाना( संवादाता आरके विश्वकर्मा)। मवाना के मेरठ रोड पर स्थित एक आम के बाग के समीप कैंटर गाड़ी के केबिन में चालक की सदी गली लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया आसपास खेतों में काम कर रहे हैं किसानों ने बदबू फैलने पर पुलिस को सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली जानकारी के बाद पता चला कि बिहार के सिवान निवासी चालक गजेंद्र मिश्रा दिल्ली से राफन स्थित पेपर फैक्ट्री में रद्दी लेकर आया था गाड़ी खाली करने के बाद वापस चला तो तबीयत बिगड़ने पर गाड़ी पेड़ से टकरा गई गाड़ी पीछे करने के बाद फिर दोबारा थोड़ा आगे ले जाकर साइड में लगा दी उसके बाद सब यह समझ रहे थे की गाड़ी छोड़कर चला गया होगा लेकिन चालक गाड़ी में ही पड़ा रहा गुरुवार को जब गाड़ी से बदबू आने लगी तब बाग ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष जुटाए पुलिस ने पंचनामा भरकरर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया वही गाड़ी स्वामी को सूचना देकर बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक गाड़ी स्वामी द्वारा इस मामले में तहरीर आदि नहीं दी गई थी।


