crime
Trending

केरल की चलती ट्रेन में व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 8 जख्मी

तिरुवनंतपुरम। केरल के कोझिकोड में चलती ट्रेन में रविवार को एक व्यक्ति ने यात्रियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें महिलाओं सहित आठ लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों के अनुसार, घायलों की स्थिति गंभीर नहीं है।

घटना अलाप्पुझा से कन्नूर जाने वाली एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस की डी1 बोगी में हुई।

पहले की रिपोर्टो में कहा गया था कि आरोपी ने महिला सहित कुछ यात्रियों के साथ झड़प के बाद एक महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।

डी1 कोच में मौजूद लतीश के मुताबिक, लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति ने पहले पेट्रोल छिड़का और फिर माचिस जलाई। इससे कोच में आग लग गई, जिससे कम से कम आठ लोग जख्मी हो गए।

जख्मी लोगों में से कुछ की पहचान प्रकाश, रूबी और ज्योतिंद्रनाथ के रूप में हुई है, जो सभी कन्नूर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। अन्य घायलों के नाम फिलहाल पता नहीं चल सके हैं।

आग लगने के बाद हुए हंगामे में फरार हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच अब उस व्यक्ति पर केंद्रित है, जिसने यात्रियों पर बेतरतीब ढंग से हमला किया था। अधिकारी ने कहा कि यह गंभीर मामला है और उनके हमले की वजह स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button