देश
Trending

केजरीवाल बताएं पिछले 9 साल में कितना पैसा प्रचार पर खर्च किया : गौतम गंभीर

नई दिल्ली। दिल्ली में बाढ़ के हालात को लेकर केजरीवाल सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा सांसद ने पूछा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि पिछले 9 सालों के दौरान उन्होंने अपने प्रचार पर कितना पैसा खर्च किया और दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर कितना पैसा खर्च किया।”

भाजपा सासंद गौतम गंभीर ने आगे कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आज बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने पिछले 9 साल में दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया। अब केजरीवाल के मंत्री कहते हैं कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी पानी भरा हुआ है, लेकिन क्या उन्होंने कभी दिल्ली के लिहाज से उत्तर प्रदेश की जनसंख्या देखी है।

दिल्ली के आज के हालात के लिए केजरीवाल सरकार के रवैये, फ्रीबीज़ और वोटबैंक की राजनीति को जिम्मेदार बताते हुए गंभीर ने कहा कि दिल्ली की आज जो हालत हो गई है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। केजरीवाल सरकार ने पिछले 9 साल के कार्यकाल में एक रुपया भी दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च नहीं किया है।

भाजपा सांसद ने दिल्ली के सीएम को उनके वादे की याद दिलाते हुए कहा कि केजरीवाल छोटी सी दिल्ली को वर्ल्ड क्लास नहीं बना पाए, जबकि उन्होंने दिल्ली को लंदन, पेरिस, सिंगापुर बनाने का वादा किया था। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने आज दिल्ली में लोहे के ब्रिज के पास बाढ़ के हालात का जायजा लिया।

यमुना नदी में ज्यादा बाढ़ आने से यमुना पर बने हुए लोहे के पुल के पास एक गौशाला में लगभग 400 गाय पानी में फंस गई थी। गंभीर ने वहां पहुंचकर गायों को रेस्क्यू ऑपरेशन करवाया। एनडीआरएफ की टीम ने मोटर वोट के द्वारा गायों को पानी में से निकाल कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने का काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button