देश
Trending

केजरीवाल ने राजघाट में कहा-हम बापू के बताए रास्ते पर

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सीबीआई के समक्ष पेश होने से पहले महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे। उन्होंने इसे ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि वहां बापू का आशीर्वाद लिया। हम बापू के बताए रास्ते पर हैं। अन्याय और जुल्म के खिलाफ हम सत्य के रास्ते पर हैं। अंत में जीत सत्य की होगी।

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संजय सिंह के अलावा पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित थे। सीबीआई दफ्तर पहुंचने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उधर पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी विधायक नरेश बालियान और प्रवीण कुमार को इस दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button