सरधना (मेरठ)। बुधवार को केके. पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं के लिए ड्राइंग में रंग भरो कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक चित्र बनी हुई सीट को अपनी स्वेच्छा के रंगों से भरकर सुंदर तरीके से सजाया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया । जिसमें इसिका कक्षा 3 (प्रथम ) आयशा सैफी कक्षा 5 (प्रथम ),विहान कक्षा 4 (द्वितीय ),उत्कर्ष कक्षा 5 (द्वितीय), रिद्धि कक्षा 1( तृतीय) ईजरा अंसारी कक्षा 2 (तृतीय) रहे। इस आयोजन में अप्सरा पेंसिल्स कंपनी की ओर से सभी बच्चों को ड्राइंग शीट व कलर बॉक्स के अतिरिक्त प्रथम,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स भी दिए गए। इस अवसर पर स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार ,व प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने सभी प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों में कलात्मकता का विकास होता है तथा सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी।अप्सरा पेंसिल कंपनी की ओर से आए प्रतिनिधि अजीत सिंह का आभार प्रकट किया गया।


