फलावदा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव मंदवाडी में मंगलवार को ग्राम प्रधान सुनीता शर्मा के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किसानों की जन समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को फोन करके निस्तारण करने का आश्वासन दिया है इस दौरान किसान प्रधान पति फतेह शर्मा,भोपाल सिंह, मंगल शर्मा वचन सिंह, रविंद्र शर्मा,धनपाल शर्मा, मोहित, नरेंद्र ,प्रेम राज ने केंद्रीय मंत्री को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि फलावदा-मदवाडी से होते हुए खतौली जिला मुजफ्फरनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील व जर्जर हो गया है जिससे किसानों को गन्ना मील तक अपने वाहन ले जाने में बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए इस मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाए उन्होंने तुरंत ही मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कर जल्द ही मुख्य मार्ग को बनवाने की घोषणा कर दी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने आवारा गोवंश द्वारा फसलों को बहुत भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्हें पकड़वाने की मांग रखी तथा गांव के विकास कार्यों के लिए भी मांग रखी है इस पर मंत्री डॉ संजीव बालियान ने गांव में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया है तथा किसानों ने गन्ने मूल्य बढ़ाने की भी मांग रखी जिस पर डॉ संजीव बालियान ने आगामी सत्र में सरकार के सामने गन्ना मूल्य का मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया है वहीं क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव में बीते दिनों पूर्व प्रधान भाजपा नेता हरबीर सैनी का हार्ट अटैक होने से निधन हो गया था उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों के साथ बैठकर गहरा दुख व्यक्त किया इस मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप प्रधान ,जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल, मंडल अध्यक्ष अनुज भाटी, सुभाष प्रधान, चौधरी साजन प्रधान, मोनू चौधरी, भाजपा नेता अशोक सैनी, अजय शर्मा, तंज़ेब चौधरी, मोहन सैनी, आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे हैं।


