Uncategorized

कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाए दांवपेंच

दाहा की चौधरी फेरु सिंह कुश्ती एकेडमी में बुधवार को सब जूनियर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जिसमे कुश्ती खिलाडियों ने दांवपेंच दिखाए

बिनौली। दाहा की चौधरी फेरु सिंह कुश्ती एकेडमी में बुधवार को सब जूनियर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जिसमे कुश्ती खिलाडियों ने दांवपेंच दिखाए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ रालोद नेता गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक डा. अनिल आर्य ने मैट पर कुश्ती खिलाडियों के हाथ मिलवाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारा परंपरागत खेल है। जिसमे हमारे ग्रामीण अंचल के खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा के बूते एशियन व ओलंपिक गेम्स में देश के लिए तमगे जीतकर नाम रोशन किया है।
ये रहे विजेता ट्रायल में ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग में 45 किग्रा. भार वर्ग में जुनैद लोयन, 48 में वंश ककोर, 51 में पारुल तुगाना, 60 में उत्सव बदरखा, 65 में चंदन सिंह नगला, 80 में प्रियांशु बदरखा, 92 में निशांत बिजरोल, 110 में अक्षय निरपुड़ा, जबकि महिला वर्ग में 40 किग्रा. में तनीषा पंवार बसी, 43 में राधिका कुर्डी, 46 में ईशा खोखर छपरौली, 49 में पूर्वी तोमर लोयन, 53 में कृष्णा बदरखा, 57 में पारुल किरठल, 73 में अंजली पंवार दोघट जीती। इसके अलावा फ्री स्टाइल कुश्ती में 45 में शुभम अलावलपुर, 48 में अनिकेत मलकपुर, 51 में दानिश छपरौली, 55 में विशाल रंछाड़, 60 में नदीम छपरौली, 65 में अक्षय हिलवाड़ी, 71 में शामून छपरौली,80 में लोकेश मिलाना,92 किग्रा भार में रोनक बदरखा, 110 में अक्षय निरपुड़ा ने विजेता रहे।
जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर ने बताया की सभी विजेता पहलवानों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ सचिव सुनील राणा, एनआईएस कोच आदेश कुमार, हरेंद्र कुमार, प्रशांत मलिक कोच, जितेंद्र राणा कोच, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल डबास, रघुनाथ खलीफा,अनिल आर्य देशपाल खलीफा, चरण सिंह खलीफा, गुल्लू राणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button