crime
Trending

कुशीनगर मुठभेड़ में 18 गौ-वंश बरामद, तस्कर को लगी गोली

कुशीनगर। डीसीएम वाहन में बंद कर बिहार ले जाए जा रहे 15 अदद गौ वंश को पुलिस ने मुठभेड़ में छुड़ा लिया। वाहन छोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल हो गया। एक तस्कर ने सरेंडर बोल दिया।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ की यह घटना तमकुहीराज थाना के हरिहर पट्टी एन एच के पास सोमवार की भोर में घटी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर घेराबंदी की थी। पुलिस ने पशुओं को वाहन सहित कब्जे में ले लिया। तस्करों के पास से असलहे व कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार घायल तस्कर की पहचान वासिद पुत्र अफसर जिला शामली के रूप में हुई। दूसरा तस्कर भी फिरोज पुत्र फारुख जनपद शामली का ही निकला। दोनों अरसे से गौ तस्करी में लिप्त थे। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी।

बरामदगी व गिरफ्तारी की इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने किया। टीम में एसएसआई सुशील कुमार शुक्ल व आलोक यादव व सहयोगी उप निरीक्षक व कांस्टेबल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button