कुर्बानी का विरोध, दलित युवक पर जानलेवा हमला
दलित युवक को अकेला पाकर देख जान से मारने की नियत से हमला बोल कर गंभीर रूप से घायल कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

मवाना। कस्बे के मोहल्ला मुन्नालाल में प्रतिबंधित होने के बाद खुलेआम बकरीद की कुर्बानी का विरोध करने पर विशेष समुदाय के आधा दर्जन हथियार बंद हमलावरों ने दलित युवक को अकेला पाकर देख जान से मारने की नियत से हमला बोल कर गंभीर रूप से घायल कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पीड़ित पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा हुआ होने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया। पीड़ित दलित पक्ष की और से नामजद तहरीर दी गई है। वहीं देर रात पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस का घेराव कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों को आश्वस्त करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
मौहल्ला मुन्नालाल निवासी दलित पक्ष के अर्जुन पुत्र अशोक ने बताया कि सुबह पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के आसिफ, आरिफ पुत्रगण हारून उर्फ डेनी आदि से सोमवार सुबह खुलेआम सड़क पर कुर्बानी करने को लेकर कहासुनी हो गई थी लेकिन उस समय विशेष समुदाय के युवक चले गए, लेकिन शाम को छह बजे जब अर्जुन जाटव बाजार से घर लौट रहा था तो रास्ते में उक्त तीनों हमलावरों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर अर्जुन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी भिजवा दिया। पीड़ित दलित पक्ष ने हमलावरों में शामिल तीन नामजद समेत आधा दर्जन हथियार बंद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने कार्यवाही का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। उन्होंने बताया कि हमलावरों को दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
तहरीर देने के उपरांत भी संप्रदाय विशेष के युवकों ने घरों पर किया पथराव,
की सूचना लगते ही हिंदू समाज के लोगों में आया उबाल कोतवाल से हुई तो तुम्हें मैं मौके पर पुलिस बल तैनात।


