कुर्बानी का विरोध करने पर बवाल, युवक पर क्या जानलेवा हमला
जाति सूचक शब्द कहने का आरोप, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा राज्य मंत्री दिनेश खटीक पहुंचे घायल व्यक्ति के घर हाल-चाल जाना कार्रवाई का दिया आश्वासन

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी मवाना व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक मवाना महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना मवाना पर पंजीकृत मु०सं०अ०- 264/24 धारा-147/148/307/504/506 ipc 3(2)v Sc / St Act से सम्बन्धित आरिफ़ पुत्र हारून उर्फ डेनी निवासी गप्पी वाली गली मोहल्ला मुन्नालाल कस्बा एवं थाना मवाना मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष, 2. अन्नू उर्फ सुहेल पुत्र हारून उर्फ डेनी निवासी मोहल्ला मुन्नालाल कस्बा एवं थाना मवाना मेरठ उम्र करीब 19 वर्ष को बडा महादेव मन्दिर मवाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
घटना का विवरणः-अभियुक्त गण 1 अन्नु पुत्र हारून उर्फ डेनी 2- आसिफ उर्फ बब्बू पुत्र हारून उर्फ डेनी 3. आरिफ पुत्र हारून उर्फ डेनी 4. राजा पुत्र इस्लामुद्दीन 5. तोहिद पुत्र इस्लामुद्दीन, 6. ऐजान पुत्र नवाब 7. उस्मान पुत्र नामालूम द्वारा वादी के साथ कुरबानी के समय हुई मामूली कहा सुनी को लेकर जाति सूचक गाली देते हुए लाठी डण्डो एवं धार दार हथियार से लैश होकर वादी के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट करना जिसमें वादी का गंभीर रूप से घायल हो जाने के संबंध में। बता दें कि सोमवार को खुले में कुर्बानी करने का विरोध करने पर मामूली कहा सुनी के बाद दलित समाज के युवक के साथ आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था इसके संबंध में थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बाकी अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबी दी जा रही है। थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


