Uttarakhand

किशोरी से रेप के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने रातोंरात उठाया, प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान आया सामने

अल्मोड़ा जिले के सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा पर 14 साल की एक किशोरी से रेप का मामला सामने आने के बाद से पूरे राज्य में सियासत गरमाई हुई है।

अल्मोड़ा जिले के सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा पर 14 साल की एक किशोरी से रेप का मामला सामने आने के बाद से पूरे राज्य में सियासत गरमाई हुई है। इसे लेकर राज्य भर में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सल्ट में भी संग्राम चल रहा है। फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर धरने चल रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। शनिवार देर रात धरने-प्रदर्शन के बीच पुलिस ने संभावित ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी भाजपा नेता को उठा लिया था। देर रात तक आरोपी से पूछताछ चल रही थी। आज पुलिस इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

नाबालिग से रेप का मामला सामने आने के बाद पार्टी भी भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा को लेकर असजह की स्थिति में आ गई है। संगीन आरोप लगते ही पार्टी ने भगवत बोरा को पद से निष्कासित कर दिया है।जिले में भाजपा नेता के खिलाफ संगीन मामला दर्ज होने से पार्टी में भी खलबली का माहौल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि मातृ शक्ति से अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button