राज्य
Trending

किशनगंज में इंजीनियर संजय राय के घर पर निगरानी विभाग का छापा, करोड़ों रुपये और गहने बरामद

बिहार में इन समय छापेमारी का सिलसिला जारी हैं। एकबार निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है आय से अधिक संपत्ति मामले में किशनगंज में आरइओ वन के कार्यपालक अभियंता संजय राय के घर पर 3 करोड़ नगद और बहुत से गहने बरामद किए गये हैं। छापेमारी में भारी मात्रा में सोना-चांदी मिला हैं।

बिहार में इन समय छापेमारी का सिलसिला जारी हैं। एकबार निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है आय से अधिक संपत्ति मामले में किशनगंज में आरइओ वन के कार्यपालक अभियंता संजय राय के घर पर 3 करोड़ नगद और बहुत से गहने बरामद किए गये हैं। छापेमारी में भारी मात्रा में सोना-चांदी मिला हैं। फिलहाल पुलिस बल की तैनाती के बीच छापेमारी जारी हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले बिहार में नीतीश सरकार को जिस दिन अपना अपना बहुमत बहुमत साबित करना था उसी दिन शक्ति परीक्षण से पहले ही बिहार में राजद की मुश्किलें बढ़ गयी थी। राजद एमएलसी सुनील सिंह के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा था। सुनील सिंह के पटना आवास पर यह छापा पड़ा था।

सुनील सिंह को लालू यादव का बेहद करीबी माना जाता है। दूसरी और सुनील सिंह के परिवार का दावा है कि उनके घर में कुछ भी नहीं मिलेगा। फिलहाल यह छापेमारी जारी है। सुनील सिंह ने कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button