Uncategorized
Trending
कालेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर निलंबित करने का आरोप
महर्षि कश्यप इंटर कालेज नाला के एक शिक्षक ने कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य तथा प्रबंधक पर बिना नोटिस दिए उसे व अन्य शिक्षकों को निलंबित करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।

शामली। महर्षि कश्यप इंटर कालेज नाला के एक शिक्षक ने कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य तथा प्रबंधक पर बिना नोटिस दिए उसे व अन्य शिक्षकों को निलंबित करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार महर्षि कश्यप इंटर कालेज नाला के सहायक अध्यापक सुभाष चंद ने कालेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर उसे व अन्य शिक्षकों को बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए निलंबित करने का आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होने बताया कि वे कालेज में वर्ष 2004 से स्थायी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। कालेज की प्रबंध समिति द्वारा 20 जनवरी 2022 को प्रधानाचार्य विनेश कुमार त्यागी को भी निराधार आरोप लगाकर निलंबित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य का कार्यभार उन्हें व वरिष्ठ अध्यापक को न देकर ज्येष्ठता सूची के छठें क्रमांक के एक अन्य अध्यापक को दे दिया गया। जब उसने इस संबंध में प्रबंधक को मांग पत्र दिया तो उसे भी तीन अलग-अलग नोटिस जारी कर 9 मार्च 2022 को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगायी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए उनका निलंबन रद्द करते हुए कालेज प्रबंधक को निर्देश दिए कि सुभाष चंद को तत्काल विद्यालय में उनके पद का कार्यभार सौंपा जाए लेकिन कार्यभार सौंपने के एवज में प्रबंधक ने उन्हें 19 अप्रैल को फिर निलंबित कर दिया तथा कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने भी उन्हें अपमानित किया। सुभाष चंद ने डीएम से इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।

