राज्य
Trending

कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, कार चालक दबोचा

मेरठ-करनाल हाइवे पर हुआ हादसा, सुबह टहलने गया था वृद्ध

शामली। मेरठ-करनाल हाइवे पर रविवार की सुबह अनियंत्रित कार की टक्कर से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। आसपास मौजूद राहगीरों ने कार चालक को मौके पर ही दबोच लिया तथा कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया तथा परिजनों को मामले की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव काबडौत निवासी 70 वर्षीय सतपाल पुत्र महावीर रविवार की सुबह करीब 6 बजे अपने गांव से निकलकर मेरठ-करनाल हाइवे पर टहलने के लिए गया था। जब सतपाल हाइवे के फुटपाथ पर टहल रहा था, इसी दौरान मेरठ की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने सतपाल को टक्कर मार दी जिससे सतपाल बुरी तरह लहुलुहान हो गया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों तथा ग्रामीणों ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को दबोच लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर डाली। ग्रामीणों की सूचना पर वृद्ध के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा चालक को हिरासत में लेते हुए बुरी तरह घायल सतपाल को तुरंत उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार भी अपने कब्जे में ले लिया है। पति की मौत से रोती बिलखती वृद्धा भी अस्पताल पहुंची जहां पुलिस ने उसे व उसके पुत्र को सांत्वना दी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ भी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।nz

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button