
कानपुर (कान्हापुर)। आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाए होने कारण 25 से 28 मई के बीच कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में मध्य धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यह मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। यह जानकारी गुरुवार को सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन.सुनील पाण्डेय ने दी।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक कानपुर के आस-पास जिलों में गुरुवार को 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गय। हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, जबकि 26.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। हवा उत्तर पूर्व की दिशा में बही और 8.7 किलोमीटर प्रति घंटा औसत गति हवा की रही। कानपुर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है।




