राज्य
Trending

कांग्रेस नेता कृष्ण कल्याणी का निधन

तृणमूल कांग्रेस नेता कृष्ण कल्याणी का मंगलवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया । वह 68 वर्ष के थे।

जलपाईगुड़ी। तृणमूल कांग्रेस नेता कृष्ण कल्याणी का मंगलवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया ।
वह 68 वर्ष के थे।

कल्याणी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें कल दोपहर जलपाईगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां उपचार के दौरान देर रात को निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल्याणी के निधन पर दुख व्यक्त किया।
सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया, “मैं उत्तरी बंगाल के चाय उद्योगपति कृष्णा कुमार कल्याणी के असामयिक निधन से अत्यंत दुखी हूं।”
उन्होंने आगे कहा , “ मैं दिवंगत कल्याणी को दुआर्स क्षेत्र में ‘मा माटि मानुष’ के रूप में जानती थी। उनके परिवार और प्रशंसको के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।”
सूत्रों के अनुसार दिवंगत नेता का उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button