देश
Trending

कांग्रेस का केंद्र पर तंज, कहा- अग्निवीर योजना की बुनियाद ही गलत

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसकी बुनियाद ही गलत है और इसने देश की सेवा करने के युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा कि पहले युवाओं का सपना सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना होता था। युवाओं के देश सेवा के संकल्प का सम्मान करते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएंं और नौकरी की सुरक्षा दी जाती थी।

जयराम रमेश ने कहा, “अग्निवीर योजना की बुनियाद ही गलत है। इसने युवाओं के देश की सेवा करने के सपनों को चकनाचूर कर दिया है और कई तरह की आशंकाएं पैदा कर दी हैं। परिणाम सामने है।”

एक समाचार रिपोर्ट संलग्न करते हुए उन्होंने कहा कि युवा अग्निवीर योजना छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा लाई गई इस योजना की आलोचना करती रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button