देश

कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान बढ़कर हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज, आसमान में बादल छाए रहने के कारण कश्मीर में ठंड से राहत

श्रीनगर। कश्मीर में ठंड से राहत मिली है क्योंकि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान बढ़कर हिमांक बिंदु से ऊपर हो गया है। हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने के कारण कश्मीर में ठंड से राहत मिली और अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान बढ़ गया।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल और उत्तर में स्थित प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग को छोड़कर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात के 2.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक और मौसम के सामान्य तापमान से 5.4 डिग्री अधिक था। घाटी के अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया जो 1.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

गुलमर्ग और पहलगाम के पर्यटन स्थलों में तापमान शून्य से नीचे चला गया, जहां पारा क्रमशः -4.2 डिग्री सेल्सियस और -2.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दक्षिण कश्मीर के काज़ीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में सामान्यतः शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button