राज्य
Trending
कलेक्ट्रेट में भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक
डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शामली। डीएम रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को शामली का जल-शामली का कल विषय पर भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने राष्ट्रीय विकास योजना के घटक पर ड्राप मोर क्राप उपघटक अदर इंटरवेशन के अंतर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद शामली को कुल 7 खेत तालाबों, जिसमें 4 खेत तालाब सामान्य जाति एवं 3 तालाब अनुसूचित जाति का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। सामान्य जाति के तालाबों का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया एंव व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उपरान्त भी अनुसूचित जाति के तालाबों का आवेदन प्राप्त न होने के कारण आंवटित धनराशि का समर्पण कर दिया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतू कुल 3 खेत तालाबों जिसमें 2 सामान्य जाति एंव 1 अनुसूचित जाति का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसका अनुमोदन जिला भूमि जल संरक्षण समिति द्वारा प्राप्त किया गया है। उन्होंने पं. दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के बारे में बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 मे भौतिक क्षे0 555.42 है0 में कार्य कराये जाने हेतू अनुमोदन लिया गया। मनरेगा योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कार्य हेतू 113.48 है0 का अनुमोदन लिया गया। इसके उपरान्त खेत तालाब योजनान्तर्गत सफलता की कहानी किसान की जुबानी के बारे में अवगत कराया गया, जिसमें जनपद शामली के किसान अंकुर कुमार द्वारा परम्परागत गन्ने की खेती को छोडकर खेत तालाब योजनान्तर्गत निर्मित तालाब में मत्स्य पालन के साथ फल, सब्जी एवं मधुमक्खी पालन करने के बारे में अवगत कराया गया जिससे उनको गन्ने की खेती की अपेक्षा अधिक लाभ की प्राप्ति हुई। डीएम रविंद्र सिंह ने इस अभिनव प्रयोग की प्रशंसा की गयी तथा इस प्रकार के नवाचारों का जनपद, विकास खण्ड एंव न्याय पंचायत स्तरीय गोष्ठी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह ने भी इस प्रकार की सफलता की कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी रजत यादव, ब्लाक प्रमुख शामली जयदेव मलिक, ब्लाक प्रमुख ऊन रामपाल सिंह, केवीके प्रभारी डा. संदीप चौधरी, उप कृषि निदेशक डा. शिव कुमार केसरी, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक उमाशंकर गर्ग, जिला उद्यान अधिकारी सतेन्द्र पाल मान, सहायक अभियंता लघु सिंचाई राहुल कुमार, सहायक अभियंता यमुना सिंचाई अनेक सिंह एवं अन्य अधिकारीगण तथा किसान मौजूद रहे।



