
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। हॉस्पिटल में लोगों की जिंदगी बचाई जाती है, लेकिन बरेली के हॉस्पिटल में एक युवक को मार कर उसका शव जला दिया गया।

बरेली के मानसिक मंदित हॉस्पिटल में मंगलवार देर रात एक कर्मचारी की हत्या कर शव को जला दिया गया। हॉस्पिटल कैंपस में देर रात बुरी हालत में शव मिलने से हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नग्न हालत में जला हुआ शव बरामद किया। शव की पहचान हॉस्पिटल के कर्मचारी महेश चंद्र बालवीर के रूप में की गई।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फिलहाल हॉस्पिटल के लोगों से पूछताछ जारी है।बताया जा रहा है कि रात में मानसिक मंदित हॉस्पिटल के कुछ लोग कैंपस के अंदर टहल रहे थे इसी दौरान एक खाली कैंपस के पास युवक का बुरी हालत में शव दिखा युवक को जलाकर मारा गया था। SP सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि कैंपस में ही शव को मारकर जलाने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



