crime
Trending

करौली, जोधपुर के बाद भरतपुर में दो पक्षों में झगड़ा,कांच की बोतलों से ताबड़तोड़ हमला

राजस्थान के भरतपुर में दो पक्षों में झगड़े के बाद हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गए जबकि पन्द्रह लोगों को हिरासत में लिये गये है।

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में दो पक्षों में झगड़े के बाद हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गए जबकि पन्द्रह लोगों को हिरासत में लिये गये है। दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी के बाद करीब आधे घंटे तक कांच की बोतलें फेंकी गईं। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार बुध की हाट क्षेत्र में सोमवार देर रात एक पक्ष के लोग पुराने मामले में बरी होने के बाद डीजे बजाकर खुशी मना रहे थे कि इस दौरान उनका दूसरे पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया।

दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया और घटना में एक राहगीर सहित तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया।

घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ऐतिहात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई गई है। रात को पुलिस के बड़े अधिकारी सहित जिला कलक्टर और डीसी भी मौके पर पहुंचे। मंगलवार सुबह भी प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था देखीं। झगड़े वाले इलाके में 100 से अधिक सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।

इस मामले में पन्द्रह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button