Madhya Pradesh
Trending

करीब 80 घंटे के बचाव अभियान के बाद भी नहीं बच सकी तन्मय की जान

। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पिछले करीब 80 घंटे से भी ज्यादा समय से बोरवेल में फंसे आठ साल के तन्मय की जान नहीं बचाई जा सकी।

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पिछले करीब 80 घंटे से भी ज्यादा समय से बोरवेल में फंसे आठ साल के तन्मय की जान नहीं बचाई जा सकी।
आठनेर थाना क्षेत्र के मांडवी में एक खुले बोरवेल में मंगलवार शाम को गिरे तन्मय साहू का आज सुबह शव बाहर निकाला गया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार तन्मय के शव को बोरवेल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार शाम तन्मय एक खुले बोरवेल में गिर गया था। उसे बचाने के लिए करीब 84 घंटे बचाव अभियान चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button