करंट से युवक की मौत, संचालक शव लेकर हुआ फरार
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ऑरो प्लांट में काम कर रहे 19 वर्षीय प्रमोद कुमार की करंट लगने से मौत हो गई।

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ऑरो प्लांट में काम कर रहे 19 वर्षीय प्रमोद कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। प्रमोद, जो कि मूल रूप से प्रयागराज का निवासी था, अपने परिवार के साथ रायबरेली के मलिकमऊ कॉलोनी में रहता था। वह सुल्तानपुर रोड पर शारदा नहर स्थित एक ऑरो प्लांट में कार्यरत था, जो मलिकमऊ के ही एक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है।

इस घटना की जानकारी पुलिस को शाम करीब पांच बजे मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को खोजने की कोशिश की। पुलिस ने ऑरो प्लांट और मृतक के मलिक मऊ स्थित निवास स्थान पर छानबीन की, लेकिन दोनों स्थानों पर ताला लगा मिला। जांच के दौरान पता चला कि मृतक के परिजन शव को लेकर प्रयागराज चले गए हैं। पुलिस का मानना है कि प्लांट संचालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और अब वह फरार हो चुका है।




