राज्य
Trending

कपड़े की दुकान में लगी आग,आसपास के दुकानदारों में मचा हड़कंप

मथुरा में रविवार देर रात कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई।

मथुरा। मथुरा में रविवार देर रात कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई।आग मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के पास घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर हैं। आग बेहद ही भीषण लग गई। आग लगने से लाखों का समान जलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वृंदावन कोतवाली के अटखम्भ बाजार में राधाबल्लभ मंदिर के गोस्वामी की कपडे़ की दुकान है। बाजार में आग लगने की आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक ने बताया कि आग लगने से लाखों का माल जल गया है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button