देश

कन्हैया कुमार ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- देश में लोग कर रहे नफरत की राजनीति

रायपुर। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग अपने फायदे के लिए देश में नफरत पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आज महात्मा गांधी का ‘बलिदान दिवस’ है। आज पूरा देश और दुनिया उन्हें याद कर रही है और उन्होंने जो सच्चाई और अहिंसा का रास्ता दिखाया, उस पर चलने का संकल्प ले रही है। सरगुजा में, कई सालों से गैर-राजनीतिक संगठन महात्मा गांधी की याद में यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि लोग देश में जानबूझकर नफरत फैला रहे हैं, जिससे उनकी राजनीति चलती रहे, लेकिन उनको यह नहीं पता कि अब जनता जागरूक हो गई है। इसलिए उनकी राजनीति खतरे में आ गई है और इससे कुछ होने वाला नहीं है। महात्मा गांधी सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने का काम करते थे, लेकिन आज देश में धर्म की राजनीति चल रही है। कन्हैया कुमार ने कहा कि आज देश में गोडसे की तरह राजनीति चल रही है। इसलिए मेरा मानना है कि महात्मा गांधी को हमें रोज याद करना चाहिए, जिससे देश में गोडसे की राजनीति अब खत्म हो जाए और सभी धर्म के लोग एक साथ रहने लगे। देश एकजुट और एकत्रित होकर रहे और देश की एकता और अखंडता बनी रहे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भी देश के ही लोग है, इन लोगों को भी भारत का इतिहास पता है। इसके बाद भी इस तरह की राजनीति कर रहे है। इन लोगों को इसे बंद करना चाहिए और सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए, जिससे देश का विकास हो सके, नफरत की राजनीति बंद कर देना चाहिए। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में अपने फायदे के लिए दो समुदाय की लड़ाई नहीं करनी चाहिए और देश में शांति कायम रखना चाहिए। देश का माहौल खराब होने से किसी को फायदा नहीं होने वाला है, बल्कि देश की जनता का ही नुकसान होगा। इसलिए जल्द से जल्द इसको बंद करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button