जन स्वास्थ्य एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि देश में बुधवार तक 1,379 मामलों की पुष्टि की गई। इन पुष्टि किए गए आंकड़ों में से 667 ओंटारियो से, 515 क्यूबेक से, 150 ब्रिटिश कोलंबिया से, 39 अल्बर्टा से, तीन सस्केचेवान से, दो युकोन से, एक-एक नोवा स्कोटिया, मैनिटोबा और न्यू ब्रंसविक से पाये गए हैं।
उसने बताया कि प्रांत टीकाकरण पर राष्ट्रीय सलाहकार समिति के मार्गदर्शन से ही आगामी सप्ताह में मंकीपॉक्स वायरस से बचने के लिए दूसरी खूराक के लिए रणनीति शुरू होने वाला है।