
पूर्णिया। पूर्णिया के गुलाबबाग से कनपटी पर पिस्टल रख लूट का मामला सामने आया है। गुलाबबाग के आलोक इंटरप्राइजेज के स्टाफ से देर रात बदमाशों ने हथियारों के बल पर 18 लाख 50 हजार रूपये की लूट को अंजाम दिया है। दोनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार थे और बाइक को ओवरटेक करने के बहाने से रोका। इसके बाद कनपटी पर पिस्टल रखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित पूर्णिया सिटी निवासी धनंजय कुमार सिंह गुलाबबाग स्थित आलोक एंटरप्राइजेज में काम करता है और उसने दिन भर कलेक्शन कर 18 लाख 50 हजार रूपये लेकर बाइक से गुलाबबाग की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे दोनों बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल रखकर रुपए से भरा बैग लूटकर वारदात को अंजाम दिया और बैग लेकर भाग निकले।

वही, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने कहा कि आलोक इंटरप्राइजेज के स्टाफ से लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



