uttar pradesh

कथावाचकों से मारपीट की घटना पर यूपी में जातीय विवाद पैदा करना चाह रहे अखिलेश, मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले- पीडीए सिर्फ वोट बैंक की राजनीति

उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान राज्य मंत्री ने सपा मुखिया के द्वारा बनाए गए PDA को सिर्फ वोट बटोरने का एजेंडा बताया। साथ ही साथ इटावा में कथावाचकों के साथ हुई घटना को लेकर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर इस घटना को जातीय रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा मुखिया इस घटना को जातीय रंग देकर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सपा मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व की अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा सरकार में 5 साल के भीतर 700 दंगे हुए थे लेकिन आज पूरे प्रदेश में कानून का राज कायम है।

2027 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप बीती शाम मेरठ पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के द्वारा बनाया गया PDA सिर्फ वोट बटोरने का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व में 2012 से लेकर 2017 तक रही अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी की 5 साल की सरकार में 700 दंगे हुए थे लेकिन आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास की बयार बह रही है और उत्तर प्रदेश में नए-नए उद्योग लग रहे हैं। साथ-साथ युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा 2027 में चुनावी जीत होने के मुद्दे पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है और सपा मुखिया पूर्व के चुनाव में भी जीत का दावा करते रहे हैं लेकिन PDA को लोग पहचान चुके हैं और 2027 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

जातीय रंग देकर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश कर रहे अखिलेश
इस दौरान इटावा में कथावाचकों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में जातीय विवाद पैदा करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सपा मुखिया जातीय रंग देकर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button