Accident
Trending
कंटेनर की चपेट में आने से देवर भाभी की मौत
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके में सोमवार को कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक और उसकी भाभी की मौत हो गयी।

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके में सोमवार को कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक और उसकी भाभी की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुसमा (52) और रामनरेश (50) रिश्ते में देवर भाभी थे। पुलिस के अनुसार दोनो लोग मोटरसाइकिल से जा रहे थे, रास्ता संकरा था और उनकी गाड़ी सड़क पर फिसल गई जिससे वे दोनों कंटेनर के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर उनकी मौत हो गई।
कंटेनर चालक अपना वाहन छोड़ कर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।




