देश-विदेश
Trending

ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी में नौ लोग घायल

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में क्रिसमस कैरल्स कार्यक्रम में हुई आतिशबाजी में तीन बच्चों सहित कम से कम नौ लोग घायल हो गए है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे सिडनी के उत्तरी समुद्र तट क्षेत्र में अल्लाम्बी हाइट्स ओवल में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्पन्न हुई इस आपात स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। उन्होंने बताया गया था कि आतिशबाजी के दौरान पटाखे भीड़ में चलाये गए थे।
इस घटना में एक 11 वर्षीय लड़के को जलने और सीने में चोट लगने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया। एक आठ साल की लड़की और एक 12 साल के लड़के को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।
आतिशबाजी में मामूली रुप से आई चोटों के लिए घटनास्थल पर ही छह अन्य लोगों का इलाज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button