uttar pradesh

‘ऑपरेशन सौगंध’ ने अपराधियों को छुड़ाए छक्के: एक-दो नहीं पूरे 120 क्रिमिनल्स ने थाने में ली सौंगन्ध… अपराध से कर ली तौबा-तौबा

उत्तर प्रदेश में योगी की पुलिस का अपराध पर तगड़ा एक्शन जारी है पहले पुलिस ने गोली से बदमाशों को सुधारा और जो अपराधी मिला ठोंक दिया। आलम ये हुआ कि अपराध थर्रा उठा यूपी पुलिस के इस मिशन को नाम दिया गया ऑपरेशन लंगड़ा। लेकिन अब इससे हटाकर बागपत पुलिस ने ऐसा मिशन शुरू किया जिससे अपराधी अपराध से खुद तौबा-तौबा करने लगे।

PunjabKesari

बदमाशों को गोली से नहीं बल्कि बोली से सुधारा गया
बता दें कि बागपत पुलिस ने अपराध के खिलाफ एक नया युद्ध छेड़ा है। जिले में ‘मिशन सौगंध’ की शुरुआत हुई, जहां न गोली चली, न खून बहा, बल्कि बोली की ताकत ने अपराधियों के दिलों को बदल दिया। बागपत के कप्तान सूरज कुमार राय ने इस मिशन की शुरुआत की इसमे बदमाशों को गोली से नहीं बल्कि बोली से सुधारा गया। और बोली का असर ये हुआ कि पूरे 120 अपराधियों ने अपराध ना करने की कसम खा ली। थाने के ग्राउंड में अपराधियों ने शपथ ली की ईश्वर को साक्षी मानकर कसम खाते हैं कि ना अपराध करेंगे और ना अपराध में शामिल होगें जो करेंगे वो कानून के दायरे में होगा।

आकाश में खड़े हाथ और शपथ लेते ये लोग कोई आम नहीं बल्कि अपराधी है
इन तश्वीरों को देख कर साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आकाश में खड़े हाथ और शपथ लेते ये लोग कोई आम नहीं बल्कि अपराधी है। किसी पर मर्डर किसी पर लूट तो किसी पर रंगदारी इसके अलावा कोई शराब तस्करी तो कोई ड्रग्स का माफिया-मतलब सब मझे हुए अपराधी जिले के सभी थानों बड़ौत कोतवाली, बागपत कोतवाली, खेकड़ा कोतवाली सहित समस्त जनपद की चौकियों और थानों पर अपराध ना करने की सौगंध ली गईं। बागपत एसपी सूरज राय के इस काबिल-ए-तारीफ कदम ने एक बात तो साफ कर दी कि गोली नहीं बोली से भी अपराध खत्म हो सकता है। जिसका सबूत ये तश्वीरे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button