Uncategorized
Trending
ऐच्छिक ब्यूरो में एक दंपत्ति में समझौता
रविवार को नगर पालिका में आयोजित महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में 22 मामलों पर सुनवाई की गयी

शामली (सिद्धार्थ भारद्वाज)। रविवार को नगर पालिका में आयोजित महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में 22 मामलों पर सुनवाई की गयी। इस दौरान एक दंपत्ति में समझौता भी कराया गया जबकि अन्य को अगली तारीख दे दी गयी। जानकारी के अनुसार रविवार को नगर पालिका सभागार में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 22 मामलों की सुनवाई की गयी। इस मौके पर एक दंपत्ति राजन व प्राची के बीच चल रहे विवाद का निपटारा कराया गया जिसके बाद प्राची खुशी-खुशी अपने घर चली गयी जबकि अन्य प्रकरणों को अगली तारीख दे दी गयी। इस अवसर पर पुलिस विभाग से अनुराधा सिंह, संगीता, ऐच्छिक ब्यूरो सदस्य डा. अजय चौधरी, दीपशिखा चौधरी, बीना अग्रवाल, श्रीकांत जैन, रामकुमार वर्मा आदि भी मौजूद रहे।

