ए एस इंटर कॉलेज मवाना स्काउट गाइड का निःशुल्क शीतला खेत अल्मोड़ा में नेचुरल स्टडी कैंम्प का आयोजन

ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ की 10 स्काउट गाइड एवं दो स्काउट कैप्टन शिक्षिकाओं को छ दिवसीय शीतला खेत अल्मोड़ा में नेचुरल स्टडी कैंप के अंतर्गत कोर्स पर भेजा गया है कैंप का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजनन के उपरांत किया गया विद्यालय के इतिहास में पहली बार छात्राओं के लिए 6 दिवसीय निशुल्क कैंप का आयोजन विद्यालय स्तर से कराया जा रहा है विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह ने बताया कि स्काउट कैंप से छात्रों को नेचर की एक जानकारी प्राप्त होगी तथा कुछ नया सीखने को मिलेगा यह कैंम्प प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जा रहा है जनपद मेरठ से 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें 10 छात्राएं ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ की है छात्राओं तथा उनके परिवार जनों में बेहद खुशी है की विद्यालय के द्वारा निशुल्क नेचुरल स्टडी कैंप की व्यवस्था कराई गई है कैंम्प में तनु , दिव्यांशी, इशिका,सोनम, शीतल, वंशिका,मन्तसा , कनिष्का राज के साथ कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह एवं चीफ प्रॉक्टर विभा जैन ने प्रतिभाग किया है आज कैंम्प के अंतर्गत सेब के बाग़ एवं आडू के बाग़ का भ्रमण कराया गया उसके उपरांत शीतला मंदिर में शीतला माता के दर्शन कराए गए ।


