ए एस इंटर कॉलेज मवाना में समर कैंप के अंतर्गत छात्राओं के मध्य खो खो एवं छात्रों ने कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को समर कैंप में पुराने खेलों को जीवित रखने के लिए खो खो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया

मवाना( संवादाता आरके विश्वकर्मा)। ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को समर कैंप में पुराने खेलों को जीवित रखने के लिए खो खो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का हुनर दिखाया शिक्षिकाओं ने सबसे पहले खेल के नियमों एवं खेल को किस प्रकार खेलते हैं ।उसकी संपूर्ण जानकारी दी प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने बताया कि खेल का हमारे जीवन में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है। खेल से नहीं ऊर्जा का संचार होता है खेल से नई स्फूर्ति उत्पन्न होती है तथा मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है साथ ही हमें अपने पुरानी कोई भी प्रतिभा को आने वाले नई पीढ़ी के लिए जीवित रखना चाहिए। उसके उपरांत कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह के निर्देशन में निकिता शर्मा, तनु , अदिति, मीनाक्षी रस्तोगी, डोली देशवाल, स्वाति बंसल, विभा जैन , कीर्ति शर्मा , वैशाली राणा, अंजली शर्मा, साक्षी पाल, शिवानी चौधरी, मधु यादव, मीनू विश्वकर्मा ने छात्राओं के मध्य खो खो प्रतियोगिता , छात्रों के मध्य कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही समर कैंप के अंतर्गत निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा एवं निशुल्क अतिरिक्त शिक्षण कक्षाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।


