ए एस इंटर कॉलेज की छात्रा गिर कर हुई घायल
विद्यालय प्रधानाचार्य स्टाफ सहित छात्र को लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना प्राथमिक की उपचार करा कर, छात्रा को किया मैडिकल कॉलेज रैफर

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। तहसील रोड स्थित कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में रह रही छात्रा का एडमिशन कस्बे के नाम की स्कूल में कराया गया था। छात्रा अरशि पुत्री इश्तियाक कक्षा 9 की छात्रा है। आयु 15 वर्ष रोज की भांति स इंटर कॉलेज मवाना में गई थी। जीने में से उतरते समय छात्रा को चक्कर आ गया। छात्रा जीने में से रुकती हुई नीचे आ गिरी आनंद फानन में स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेघराज सिंह तुरंत छात्रा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पहुंचे जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। चिकित्सक ने छात्रा को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस की सहायता से छात्र को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वही कस्तूरबा गांधी की वार्डन छात्रा को लेकर एंबुलेंस से मेडिकल पहुंची तुरंत मेडिकल पहुंचकर इमरजेंसी में छात्र का इलाज शुरू कर दिया गया।
ए एस कॉलेज मवाना की शिक्षिका बच्ची के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंची।


