Uncategorized
Trending

एस0वी0एम0योगा एण्ड हैल्थ साईसेज कॉलिज की छात्रा प्रांजुल अरोरा ने बीoवॉक योगा साईंस में पाया स्वर्ण पदक

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हुए दीक्षांत समारोह में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध एस0वी0एम0योगा एण्ड हैल्थ साईसेज कॉलिज की छात्रा कु0 प्रांजुल अरोरा ने स्वर्ण पदक व विशिष्ठ योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त कर महाविद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया। इस सन्दर्भ मे उत्तर प्रदेश शासन के व्यवसायिक एवं कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने महाविद्यालय प्रांगण में प्राजुल अरोरा का अभिनन्दन किया । इस अवसर महाविद्यालय के सचिव एवं विद्या भारती के प्रांतीय मंत्री अरूण खण्डेलवाल भी उपस्थित रहे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि छात्रा प्रांजुल अरोरा का विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करना हमारे नगर के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की बेटिया देश में ही नहीं विश्व के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रही हैं। भारत गार्गी जैसी विदुषियों का देश हैं उन्होने कहा कि योग को पूरे विश्व में मानयता मिली है तथा योग शिक्षक की माँग बढ़ी है। उन्होनें प्रांजुल अरोरा के मंगलमय भविष्य की कामना की । इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र / छात्रा व अध्यापक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button