राज्य
Trending

एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ के छात्र छात्राओं को रंगारंग कार्यक्रम में दी गई भावभीनी विदाई

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल एस.डी. कॉलेज ऑफ़ लॉ में बी.ए; एलएल.बी और एलएल .बी अन्तिम वर्ष के छात्र – छात्राओं को भावभीनी विदाई रंगारंग कार्यक्रम “फेयरवेल 2022” के माध्यम से दी गई, इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा और कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया I इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने छात्र – छात्राओं को उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब समय आया है कि अपनी पढाई का उपयोग समाज के लिए करे तथा सभी स्वंय के लक्ष्य को प्राप्त करे, कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा ने कहा कि समाज में एक वकील की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और उन्हें इस बात का पूर्ण विश्वास है कि कॉलेज के सभी छात्र- छात्राए स्वंय का अपने माता पिता का और कॉलेज के नाम का मान रखेंगे I इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने अपने संस्मरण भी सुनाए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की I
बेस्ट ड्रेस के लिए एलएल. बी से कुणाल और पल्लवी तथा बी.ए;एलएल .बी. से फारिया और सतीश चुने गये, कपिल और शर्मावती को मिलियन वंडर स्माइल के लिए तथा मि. हैंडसम अनस और मिस ब्यूटी मनप्रीत को चुना गया I एलएल.बी. से मिस फेयरवेल स्फूर्ति कौशिक तथा मिस्टर फेयरवेल विक्की पाल तथा बी.ए;एलएल.बी. से मिस फेयरवेल अक्षा चौधरी और मिस्टर फेयरवेल आरिश पुण्डीर को चुना गया I कार्यक्रम का संचालन वन्दना,प्रिया, हनु, पाखी ने किया I
इस अवसर पर डॉ. मुकुल गुप्ता, अमित चौहान, प्रीति चौहान, पूनम शर्मा, छवि जैन, अमित त्यागी, अमित भारद्वाज, बीता गर्ग, अभिनव गोयल, अनीता सिंह, गरिमा, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, विपुल, उमेश त्रिपाठी, अभिनव अग्रवाल, प्रीति दीक्षित, शुभम सिंघल, शिवानी धीमान, संजीव कुमार, विवेक सिरोही आदि उपस्थित रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button