एस डी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

मुजफ्फरनगर । प्राप्त समाचार के अनुसार एस डी कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर की एन सी सी इकाई ने एवं 82 यू०पी० बटालियन मुजफ्फरनगर के पत्रांक 145/SS/G दिनांक 13.04.2022 के अनुपालन में आज पुनित सागर अभियान के अन्तर्गत एवं कमांडिंग ऑफिसर. कर्नल सुगंध शर्मा व एडमिन ऑफिसर कर्नल बकुल गोसाई के निर्देशन में अर्थ डे पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य), डा0 नवेद अख्तर, श्रीमति एकता मित्तल, श्रीमति नीतू गुप्ता, डा0 अमित कुमार, व डा0 सौरभ जैन ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित कर किया। जिसमें एम0 कॉम0, बी0कॉम0, बी0ए0, बी०एस०सी० (गृहविज्ञान), बी०एस०सी० (विज्ञान) की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया प्रतियोगिता में नंदनी, शिवम, निगम, जैनब, हिमांशी, निधि, विशेष, नैना, कार्तिक पाल, कार्तिक पंवार, खुशी, रेशु, वंशिका, जिया, अमर त्यागी व विनित आदि ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमती एकता मित्तल, श्रीमति गरिमा कंसल, व डा0 अमित कुमार रहे। प्रतियोगिता का संचालन श्री अंकित धामा ने किया पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवम, द्वितीय स्थान निगम व कार्तिक पाल एवं तृतीय स्थान पर कार्तिक पंवार, वंशिका व विनित रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदनी द्वितीय स्थान हिमांशी व जैनब एवं तृतीय स्थान निधि व विशेष ने प्राप्त किया। तथा स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेशु द्वितीय स्थान हिमांशी, जिया व तृतीय स्थान अमर त्यागी व नैना ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अन्त में डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य) ने “Earth day” की महत्ता को बताते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये एवं सभी प्रतिभागियों तथा शिक्षकों का धन्यवाद किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा0 रवि अग्रवाल, डा0 जगमोहन, डा0 सुरेश चन्द, डा0 नदीम, डा0 मोनिका रूहेला, प्रशान्त, डा0 महेन्द्र, डा0 ज्ञानेन्द्र, अंजु कुमारी, नुपुर, श्रुति जैन, सोनम, सोनिया, गरिमा, नीरज कुमार, आकांक्षा पाल, कमर रजा, संकेत जैन, कृष्ण कुमार, आशिष पाल, दीपक गुप्ता, आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।




